सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने 2.60 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन

कुसमी नगर पंचायत में विकास की सौगात

✍️दुर्गेश गुप्ता

📍कुसमी। नगर पंचायत कुसमी में विकास कार्यों को नई गति देते हुए सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने 260.15 लाख रुपए लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


भूमिपूजन कार्यक्रम के तहत अधोसंरचना मद से 208.15 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है। वहीं डीएमएफ मद से 25.11 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम निर्माण तथा 26.30 लाख रुपए की लागत से चौपाटी निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि नगर पंचायत कुसमी में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि सड़क, अधोसंरचना, मुक्तिधाम एवं सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार से नगर का समग्र विकास होगा।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, नगर पंचायत कुसमी के सीएमओ अरविंद्र विश्वकर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता केदार गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, राकेश भारती, दिलीप गुप्ता, देवसाय भगत, माधुरी लकड़ा सहित नगर पंचायत के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button