ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी की नई कार्यकारिणी घोषित अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने जताया भरोसा, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

✍️ दुर्गेश गुप्ता
📍कुसमी/बलरामपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी Sachin Pilot, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष Deepak Baij, पूर्व उपमुख्यमंत्री T. S. Singh Deo तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष Harihar Yadav की सहमति के बाद की गई।

ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सभी पदाधिकारी निष्ठा, अनुशासन और ऊर्जा के साथ करेंगे तथा आम जनता के हक-अधिकारों की आवाज बनेंगे।
नवगठित कार्यकारिणी में जावेद रहमानी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य के विभिन्न पदों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जा सके।

ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने भरोसा जताया कि नई टीम पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि इस गठन से ब्लॉक कुसमी में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी गतिविधियों में तेजी आएगी।
स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नई कार्यकारिणी के गठन का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती की उम्मीद जताई है।


















