जिला जेल रामानुजगंज के आसपास ‘नो फ्लाई रेड जोन’ घोषित

✍️ दुर्गेश गुप्ता

📍बलरामपुर, 06 मई 2026


जिला कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा ने जिला जेल रामानुजगंज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जिला जेल परिसर रामानुजगंज एवं उसके चारों ओर 200 मीटर की परिधि को ड्रोन संचालन के लिए “नो फ्लाई/रेड जोन” घोषित किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार यह निर्णय महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशों तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


कलेक्टर श्री कटारा ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ड्रोन का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।


आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button