जशपुर बॉर्डर पर दहशत! मस्त दंतैल हाथी की एंट्री, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

✍️ दुर्गेश गुप्ता

📍कुसमी। वन परिक्षेत्र कुसमी के लवकशपुर–नीलकंठपुर क्षेत्र (जशपुर बॉर्डर) में एक मस्त नर दंतैल हाथी के देखे जाने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार हाथी इस समय मस्त (Musth) अवस्था में है, जिसके कारण उसका स्वभाव बेहद उग्र और आक्रामक हो सकता है।

वन विभाग ने स्थिति को गंभीर मानते हुए ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी किया है और लोगों से हाथी से दूरी बनाए रखने की सख्त अपील की है। विभाग का कहना है कि हाथी को देखने, फोटो लेने या उसके नजदीक जाने की कोशिश खतरनाक साबित हो सकती है।

जंगल में जाने से बचें, बच्चों और मवेशियों को रखें सुरक्षित

वन विभाग ने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा है कि जंगल की ओर अनावश्यक रूप से न जाएं। साथ ही बच्चों और मवेशियों को घर के आसपास ही सुरक्षित रखें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


हाथी दिखे तो तुरंत दें सूचना

वन परिक्षेत्र अधिकारी कुसमी ने कहा है कि यदि किसी भी ग्रामीण को हाथी की गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है।

ग्राउंड जीरो से अपील:

ग्रामीण सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें। मस्त हाथी के कारण स्थिति कभी भी खतरनाक रूप ले सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button