बारिश में बहा विकास! कुसमी–करौंधा मार्ग बना दलदल, ठेकेदार की लापरवाही से जाम जैसे हालात

✍️दुर्गेश गुप्ता

📍कुसमी

कुसमी–करौंधा मुख्य मार्ग एक बार फिर निर्माण एजेंसी की लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा बिछाई गई मिट्टी हल्की बारिश में ही कीचड़ में तब्दील हो गई, जिससे पूरे मार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया।
बारिश के बाद हालात ऐसे बने कि सड़क दलदल में बदल गई—दोपहिया वाहन फिसलते नजर आए, तो वहीं चारपहिया वाहन भी जाम में फंसते रहे। कई जगहों पर वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां धक्का लगाकर निकालनी पड़ी, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा—

ग्रामीणों का कहना है कि “निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है। थोड़ी सी बारिश में ही सड़क की ये हालत हो गई, तो आगे क्या होगा?”
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

हादसे का खतरा बढ़ा

कीचड़ और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है। खासकर रात के समय यह मार्ग और भी खतरनाक हो गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

इंजीनियर का दावा— जल्द सुधरेंगे हालात

वहीं, संबंधित इंजीनियर का कहना है कि स्थिति को सुधारने के लिए ग्रेडर मशीन लगाकर सड़क को समतल किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मार्ग को दुरुस्त कर आवागमन पूरी तरह सुचारू कर दिया जाएगा।

अब बड़ा सवाल:

क्या हर बार बारिश ही खोलेगी निर्माण कार्य की पोल, या जिम्मेदारों पर होगी ठोस कार्रवाई?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button