बलरामपुर जिले में अफीम की अवैध खेती का दूसरा मामला सामने ,कुसमी के बाद अब खजुरी पंचायत के तुर्रीपानी में मिली अफीम की खेती, प्रशासन में हड़कंप

✍️दुर्गेश गुप्ता


📍बलरामपुर/कुसमी। जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुसमी क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिपुरी/सरनाटोली में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद अब एक और नया मामला उजागर हुआ है।

कुसमी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरी के तुर्रीपानी गांव में भी बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की बात सामने आई है। इस मामले के सामने आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।


सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में चोरी-छिपे अफीम की खेती की जा रही थी, जिसकी सूचना प्रशासन तक पहुंची। पहले त्रिपुरी/सरनाटोली में कार्रवाई के बाद अब तुर्रीपानी में भी अफीम की खेती मिलने से प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल और दूरस्थ क्षेत्रों का फायदा उठाकर कुछ लोग लंबे समय से इस तरह की अवैध गतिविधियों में लगे हुए हैं। अब लगातार मामले सामने आने के बाद प्रशासन के लिए भी यह बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button