कन्या हाई स्कूल कुसमी में 234 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें,,कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों को संबल

✍️ दुर्गेश गुप्ता

📍कुसमी/बलरामपुर।


भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत विकासखंड कुसमी के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को शैक्षणिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 234 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।


विधायक श्रीमती पैकरा ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरस्वती साइकिल योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और उनकी नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करना है। साइकिल मिलने से छात्राओं को आवागमन में सुविधा होगी और वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।


विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार बालिका शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है। सरस्वती साइकिल योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं बेटियों के उज्ज्वल और आत्मनिर्भर भविष्य की नींव रख रही हैं।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मो. समीम, विद्यालय के प्राचार्य बासु राम किंडो, भाजपा नेता केदार गुप्ता, राकेश भारती, राजेश्वर गुप्ता, पार्षद पारस पाल, सीजे प्रजापति, राजा गुप्ता, विनय यादव, विक्की सिंह, नितेश गुप्ता, लल्लू यादव, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।


साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विधायक ने सभी छात्राओं को साइकिल मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, सशक्त और सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button