कुसमी में दो दिवसीय भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन, 25 व 26 जनवरी को होंगे विविध कार्यक्रम

📍 कुसमी /बलरामपुर

दुर्गेश गुप्ता

इस वर्ष देश का 77वां गणतंत्र दिवस नगर कुसमी में दो दिवसीय भव्य समारोह के रूप में मनाया जाएगा। अनुभाग प्रशासन कुसमी द्वारा जारी महत्वपूर्ण सूचना के अनुसार, गणतंत्र दिवस समारोह 25 एवं 26 जनवरी 2026 को विविध देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा।

25 जनवरी 2026 को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। इसके साथ ही शाम को “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

वहीं 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का पारंपरिक मुख्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रशासनिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

प्रशासन ने आम नागरिकों से प्रचार-प्रसार में सहयोग की अपील की अनुभाग प्रशासन कुसमी द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी वाले पोस्टर को अधिक से अधिक संख्या में WhatsApp, Facebook एवं Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में सहभागी बन सकें।

प्रशासन ने कहा है कि जनसहयोग से ही यह आयोजन और अधिक भव्य व ऐतिहासिक रूप ले सकेगा। सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे दोनों दिनों के कार्यक्रमों में उपस्थित होकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को सशक्त करें।

Related Articles

Back to top button