सौजन्य मुलाकात में संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा, नव-नियुक्त मण्डल अध्यक्ष उमेश बुनकर को दी गई शुभकामनाएं

✍️ दुर्गेश गुप्ता

📍कुसमी/बलरामपुर

भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. शमीम से शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा कुसमी मंडल अध्यक्ष उमेश बुनकर एवं अल्पसंख्यक मोर्चा कुसमी मंडल अध्यक्ष मो. वसील अंसारी (स्वयं) उपस्थित रहे।


मुलाकात के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष को दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।


इस दौरान कुसमी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन यादव भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने तथा पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button