नायब सदर युसूफ खान ने देशवासियों को दी दिल से मुबारकबाद, कहा— “ईद जोड़ती है दिल, मिटाती है दूरियां”

बलरामपुर (सामरी)


ईद-उल-फितर के पाक और मुबारक मौके पर अमटाही अंजुमन कमेटी के नायब सदर युसूफ खान ने देशवासियों को दिल से मुबारकबाद देते हुए एकता, भाईचारे और इंसानियत का मजबूत संदेश दिया है।

अपने विशेष संदेश में युसूफ खान ने कहा कि ईद महज एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि हम सभी भेदभाव और नफरत को भूलकर एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटें और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में जब समाज को सबसे ज्यादा एकता और समझदारी की जरूरत है, ऐसे में ईद का यह संदेश और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। “ईद हमें सिखाती है कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा फर्ज,” उन्होंने कहा।

युसूफ खान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस पवित्र अवसर पर गरीबों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की मदद करें, ताकि ईद की खुशियां हर घर तक पहुंच सके।

🔸अमन-चैन और तरक्की की दुआ

अंत में उन्होंने दुआ की कि यह ईद सभी के जीवन में खुशहाली, बरकत और तरक्की लेकर आए तथा देश में अमन-चैन और भाईचारे का माहौल और मजबूत हो।

Related Articles

Back to top button