नवरात्रि में गूंजा शहनाई का स्वर: सामरी के शिव मंदिर में 17 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

✍️ दुर्गेश गुप्ता

📍बलरामपुर/सामरी।

नवरात्रि के पावन अवसर पर सर्व समाज के लिए आयोजित सामूहिक विवाह का भव्य कार्यक्रम सामरी के शिव मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। यादव समाज सामरी एवं मां दुर्गा पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में कुल 17 जोड़ों का विवाह विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया। पूरे क्षेत्र में शादी की खुशियां और शहनाई की गूंज ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा शामिल हुईं। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, महामंत्री संजय सिंह एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसंती भगत ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कुसमी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, युवा मोर्चा प्रदेश प्रसार-प्रचार प्रमुख विकेश साहू, भाजपा नेता राजेश्वर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, संजीता नगेशिया, जिला मीडिया प्रभारी राकेश भारती, वरिष्ठ नेता मथुरा प्रसाद गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजा गुप्ता, नितेश गुप्ता, बबलू गुप्ता, डब्लू यादव, देवसाय भगत, संदीप कश्यप, दिनेश नाग सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में यादव समाज के रामानंद यादव, रामलाल यादव, सीताराम यादव, अर्जुन यादव, सुरेंद्र यादव, बीरेंद्र यादव, जसवंत यादव, चंदन यादव, ओम प्रकाश यादव, अनिल यादव, प्रेमसागर यादव, बलवंत यादव, सतीश यादव, राधेश्याम यादव, राजेश यादव सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह सामूहिक विवाह पिछले 4 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो समाज में एकता, सहयोग और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने का सशक्त उदाहरण बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button