कुसमी में शिक्षा की बड़ी पहल 150 बच्चों को मिला फ्री कम्प्यूटर सेट, चौथा वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने भविष्य कम्प्यूटर एजुकेशन संस्थान की अनोखी पहल, क्षेत्र में पहली बार हुआ ऐसा आयोजन



📍कुसमी | दुर्गेश गुप्ता

विकासखंड कुसमी स्थित भविष्य कम्प्यूटर एजुकेशन संस्थान के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित चौथा वार्षिक उत्सव इस बार खास और यादगार बन गया। कार्यक्रम में शिक्षा और तकनीक का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां एक ओर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया, वहीं दूसरी ओर संस्थान ने 150 विद्यार्थियों को नि:शुल्क कम्प्यूटर सेट वितरित कर इतिहास रच दिया।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष अशोक सोनी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह ठाकुर, पार्षद सीजे प्रजापति एवं इंद्रदेव निकुंज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

क्षेत्र में पहली बार: 150 बच्चों को मिला कम्प्यूटर सेट

कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही 150 छात्र-छात्राओं को अतिथियों के हाथों नि:शुल्क कम्प्यूटर सेट का वितरण। यह पहल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पहली बार देखने को मिली, जिसे शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।

क्या बोले अतिथि?

अशोक सोनी (मुख्य अतिथि) ने कहा—

“आज के डिजिटल युग में कम्प्यूटर का ज्ञान बेहद जरूरी है। डिजिटल भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी तभी संभव है, जब वे तकनीकी रूप से सक्षम हों।”

जन्मजय सिंह ठाकुर (विशिष्ट अतिथि) ने कहा—

“पहले जहां टाइपिंग मशीन का दौर था, वहीं आज कम्प्यूटर के बिना शिक्षा अधूरी है। छोटे-से-छोटे रोजगार के लिए भी कम्प्यूटर ज्ञान जरूरी हो गया है।”

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। वहीं संस्थान की सहयोगी नगमा परवीन ने अपनी मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।

आभार एवं समापन

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के संस्थापक अरबाज अंसारी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। साथ ही नगमा परवीन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग की अपील की।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर अभिभावक, छात्र-छात्राएं, पत्रकारगण एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्थान की टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button