यूक्रेन ने रविवार को रूस के सैन्य हवाई ठिकानों पर सबसे बड़े ड्रोन हमले को अंजाम दिया. यूक्रेन ने लगभग 34% रणनीतिक क्रूज मिसाइलों को नष्ट कर दिया. “स्पाइडर वेब” नामक इस ऑपरेशन के लिए महीनों की सावधानीपूर्वक प्लान तैयार किया गया. रूसी क्षेत्र में ड्रोनों को गुप्त रूप से ले जाया गया. इस ऑपरेशन को “शानदार ऑपरेशन” बताते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, “एक शानदार ऑपरेशन किया गया. इसकी तैयारी में डेढ़ साल से ज्यादा का समय लगा.” इस बीच हमले का वीडियो सामने आया जिसे देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है हमले में कितना नुकसान पहुंचा होगा?
देखिए वीडियो
https://www.instagram.com/reel/DKZEUfISFph/?igsh=MTI2N21yNnM3d29saQ==
रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के द्वार किए गए हमलों की पुष्टि की है. मंत्रालय ने कहा कि देश भर में 5 एयरबेसों को निशाना बनाया गया, हालांकि यह भी कहा गया कि हमलों को “सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया.” हमले का वीडियो सामने आया है. देखें कितना खतरनाक है ये वीडियो. :
ऑपरेशन ‘स्पाइडर वेब’ में 41 रूसी विमानों को निशाना बनाया गया
यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस को काफी नुकसान हुआ है. यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि उसने क्रूज मिसाइलों से लैस रूस के 34% रणनीतिक बमवर्षक विमानों को नष्ट कर दिया है, जिससे नुकसान का अनुमान 7 बिलियन डॉलर है. यूक्रेन की एसबीयू सुरक्षा सेवा के एक सूत्र के अनुसार, ड्रोन हमलों में 41 रूसी विमान नष्ट किए गए. टारगेट में टीयू-95 और टीयू-22 स्ट्रैटेजिक बॉम्बर, ए-50 रडार डिटेक्शन और कमांड विमान शामिल थे.
रूस ने इसे ‘आतंकवादी हमला’ बताया
रूस ने इसे “आतंकवादी हमला” बताते हुए एक बयान जारी किया. बयान में कहा गया, “इवानोवो, रियाजान और अमूर क्षेत्रों में सैन्य हवाई अड्डों पर सभी आतंकवादी हमलों को विफल कर दिया गया.” विश्लेषकों का मानना है कि ये हमले इस्तांबुल में होने वाली शांति वार्ता के दूसरे दौर से ठीक पहले मास्को पर दबाव बढ़ाने के लिए जेलेंस्की द्वारा किया गया एक रणनीतिक कदम हो सकता है.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए लिखा–यूक्रेनी “पावुतिना” (मकड़ी का जाल) अभियान रूस के चार रणनीतिक विमानन एयरबेस पर एक साथ शुरू किया गया हमला है, जिसने कथित तौर पर 4 (चार) एयरबेस पर 40 (चालीस) रणनीतिक बमवर्षक विमानों को नष्ट कर दिया है. कार्गो ट्रकों से ड्रोन लॉन्च किए गए.
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…