नई दिल्ली: देशभर में बीजेपी तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। 13 मई से 23 मई तक बीजेपी तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस तिरंगा यात्रा उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना है। तरुण चुघ, संबित पात्रा, विनोद तावड़े और अन्य वरिष्ठ नेता अभियान के लिए समन्वय करेंगे। साथ ही बीजेपी नेता और मंत्री यात्राओं का नेतृत्व करेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर की बताई जाएगी उपलब्धियां
बता दें कि इस अभियान के माध्यम से बीजेपी लोगों को यह बताएगी कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने अपने नागरिकों को संकट से सुरक्षित निकाला और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया।
आतंकवाद को मिट्टी में मिला दिया-बीजेपी
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के जरिए आतंकवाद को मिट्टी में मिला दिया और पाकिस्तान को कमजोर करते हुए पूरी दुनिया में उसे अलग-थलग कर दिया।
सेना ने पीएम मोदी के वादे को किया पूरा
संबित पात्रा ने बताया कि यह पहली बार था जब किसी ने परमाणु संपन्न देश में ऐसा ऑपरेशन किया और 50 साल में जो असंभव था, उसे संभव किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान “घुसकर मारेंगे” का जिक्र करते हुए कहा कि सेना ने पीएम के वादे को पूरा किया। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सिंधु जल समझौता निलंबित रहेगा और पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 100 प्रतिशत सफल रहा। राफेल के साथ जितने भी पायलट थे वे सभी सुरक्षित लौटे। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान ने 9 आतंकी ठिकानों, ग्यारह एयरबेस, सौ से अधिक आतंकी, पचास से अधिक जवान और अपनी इज्जत गंवाई है।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…