Categories: झमाझम

कोंडागांव:भोगापाल में स्थित विशाल बौद्ध चैत्यगृह में तथागत गौतम बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाई गई

Kondagaon: Tathagata Gautam Buddha Jayanti was celebrated with great pomp in the huge Buddhist Chaityagriha located in Bhogapal

Published by
VIRAT DUBEY

कोंडागांव/दीपक वैष्णव– बौद्ध चैत्य गृह (तथागत गौतम बुद्ध ) कोडागाँव जिले के अंतर्गत लगभग 80 किलोमीटर की दूर ग्राम भोगपाल से 2 किलोमीटर पर घने वनों व लसूरा नदी के किनारे अंतिम छोर पर स्थित बस्तर के एकमात्र यही स्थल ऐसा है जहा पर विशाल बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग छत्तीसगढ़ के द्वारा इसे सुरक्षित रखा है दिनांक 12/5/ 2025 को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र वासियों के द्वारा बुद्ध जयंती आयोजित की गई इस समारोह के मुख्य अतिथि  नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल, रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे ,डाँ कृष्णमूर्ति काबले, धंसराज टंडन अध्यक्ष सर्व अनुसूचित जाति वर्ग जिला कोंडागांव  झाड़ीराम सलाम अध्यक्ष कोंडागांव जिला सरपंच संघ, गिरधारी लाल भगत पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर,  घनश्याम रामटेके अध्यक्ष बौद्ध समाज अंतागढ़,  अनिरुद्ध कोचे उप संचालक छत्तीसगढ़ शासन,श्रीमती ममता खापर्डे अध्यक्ष बौद्ध समाज लंजोड़ा,विशेष अतिथि डॉ.किरण कांबले रायपुर , ,शंभूनाथ चांदेकर विश्रामपुरी, हिमांशु दुर्गम बीजापुर, मंगलूराम नुरेटी नारायणपुर ,  धर्मेन्द्र मेश्राम कांकेर,  कमलेश रामटेके सचिव बौद्ध समाज जगदलपुर,,जयंत वासनीकर पूर्व अध्यक्ष लंजोड़ा,  शिवशंकर कावड़े सरपंच बण्डापाल ,  रामसाय नाग सरपंच भोंगापाल के उपस्थिति में समस्त बौद्ध उपासक उपासिओ के द्वारा मोमबत्ती अगरबत्ती जलाकर सामूहिक रूप से त्रिशण पंचशील का पाठ किया एवं फूलमाला खीर फल अर्पित की गई तत्पश्चात ग्रामीण क्षेत्र की उपस्थिति में बुद्ध पूर्णिमा बुद्ध जयंती धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

I

इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा पवित्र स्थल भोगापाल में तथागत गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा स्थल को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाने के लिए विकास एवं विकसित करने की मांग की गई ताकि बुद्ध भिक्खु एवं पर्यटक इस स्थल में आकर शांति ध्यान की अनुभूति प्राप्त कर सके बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक  नीलकंठ टेकाम ने कहा कि पवित्र स्थल बुद्ध प्रतिमा भोगापाल को विकसित करने के लिए क्षेत्र के लोगों एवं समाज की मांग एवं मेरी तरफ से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कार्यक्रम भोगपाल में इसी माह प्रस्तावित है ताकि मुख्यमंत्री इस जगह को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकास के लिए मांग रखेंगे इस आयोजित कार्यक्रम में बस्तर संभाग व प्रदेश एवं देशभर के तथागत गौतम बुद्ध धर्म के अनुयाई लाखों की संख्या में शामिल होंगे । भोगापाल ग्राम वासियों की ओर सभी के लिए भोजन भंडारा का आयोजन किया गया कार्यक्रम के संचालक अनिल खोबरागड़े एवं आभार बौद्ध समिति भोंगपाल के सचिव दिनेश सोरी

ने की

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

11 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago