Categories: झमाझम

IPL के बाकी मैच एक हफ्ते के लिए स्थगित, हालात सामान्य होने पर जारी होगा नया शेड्यूल

The remaining matches of IPL have been postponed for a week, a new schedule will be released when the situation becomes normal

Published by
VIRAT DUBEY

पाकिस्तान (India Pakistan War) के साथ बढ़ते तनाव के बीच IPL को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि हालात सामान्य हो जाने के बाद फिर से नया शेड्यूल जारी किया जाएगा. 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया था. इसके बाद से ही आईपीएल के सस्पेंड होने के कयास लगाए जाने लगे थे.

राजीव शुक्ला के बयान से BCCI के एक अधिकारी ने इंडिया टुडे को बताया,

पाकिस्तान से चल रहे सैन्य टकराव के बीच क्रिकेट के मुकाबलों का जारी रहना अच्छा नहीं लगता. इसलिए फिलहाल आईपीएल को स्थगित कर दिया गया है.

इससे पहले आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल से जब आईपीएल के सस्पेंड करने को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था,
हम परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं. हमें सरकार से कोई निर्देश नहीं मिला है. सभी स्टेकहोल्डर्स के हितों का ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय लिया जाएगा.

बता दें कि पड़ोसी शहरों जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के कारण 8 मई को धर्मशाला में PBKS और DC के बीच खेला जा रहा मुकाबला बीच में रद्द कर दिया गया था. इस मैच को रद्द किए जाने के बाद बीसीसीआई के स्टेकहोल्डर्स ने एक इमरजेंसी मीटिंग भी की थी.

10.1 ओवर के खेल के बाद रद्द हुआ था मैच

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ था. रात साढ़े 8 रात बजे टॉस हुआ. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. मैच में 10.1 ओवर का ही खेल हुआ था. इसके बाद फ्लडलाइट्स में गड़बड़ी के कारण मैच में व्यवधान की खबरें आईं. और इसके थोड़ी देर बाद मैच को रद्द कर दिया गया. आखिरी बॉल फेंके जाने तक PBKS की बैटिंग चल रही थी. स्कोर था 122 रन. 1 विकेट भी गिर चुका था. 10 ओवर और 1 गेंद भी फेंकी जा चुकी थी.

22 मार्च को KKR और RCB के बीच हुए मुकाबले के साथ आईपीएल 2025 की शुरुआत हुई थी. फाइनल और प्लेऑफ को मिलाकर इस टूर्नामेंट में कुल 74 मुकाबले खेले जाने थे. जिसमें से 57 मैच खेला जा चुका था. वहीं PBKS और DC के बीच खेले जाने वाला 58 वां मैच रद्द कर दिया गया. 25 मई को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाना था.

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

12 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

13 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

20 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago