DAV विद्यालय जावंगा गीदम में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

School admission festival organized in DAV Vidyalaya Jawanga Geedam

Published by
VIRAT DUBEY

दंतेवाड़ा/प्रेम कुमार तिवारी-16 जून सोमवार को ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात धूमधाम से विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं आरती कर उनका अभिनंदन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत जावंगा के सरपंच बोमड़ाराम कवासी को विद्यालय के प्राचार्य  डॉ.डी. कामेश्वर राव  ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया ,तत्पश्चात मुख्य अतिथि  द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया और विद्यालय सारणी के अनुसार विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना प्रारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि” शिक्षा वह धन है जिसे ना कोई चुरा सकता है, बल्कि विद्या का दान करने से वह और भी बढ़ता है। विद्या ज्ञान का भंडार है। विद्या प्राप्त करने से बच्चों में विनम्रता, सभ्यता व सदाचार की भावना विकसित होती है तथा वह जीवन में अपने भविष्य का स्वयं निर्माता बनता है। आज हर युवा वर्ग शिक्षा के माध्यम से ही मेडिकल के क्षेत्र में जाकर डॉक्टर ,इंजीनियर, शिक्षक, कलेक्टर व अन्य बड़े पद पर प्रतिष्ठित हो रहे है । पूर्व की तुलना में आज गीतम जावंगा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद भी यहां एजुकेशन सिटी के रूप में बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो रही है। शिक्षा के कारण ही आज नवीन -नवीन प्रयोगो, गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी नित नए-नए नए मुकाम हासिल कर रहा है। यह सब शिक्षा का ही परिणाम है।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

13 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

14 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

22 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

2 days ago