Categories: झमाझम

BSF का बड़ा एक्शन, फिरोजपुर सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Big action by BSF, Pakistani intruder killed in Ferozepur sector

Published by
VIRAT DUBEY

भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई जोरदार कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत ने साफ कहा है कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पार बैठे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है। भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और PoK में ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक की थी और 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

2019 में बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के बाद यह सीमा पार किया गया भारत का सबसे बड़ा हमला है। भारत ने यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में की थी। इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे।
हालात के मद्देनजर भारतीय सेना पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसके साथ ही देश के कई शहरों में बुधवार रात को ब्लैकआउट किया गया और मॉक ड्रिल भी करवाई गई। मॉक ड्रिल के तहत लोगों को हमले या युद्ध की स्थिति से बचने के उपायों के बारे में बताया जाता है। पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है और वह लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। भारत भी इसका पूरा जवाब दे रहा है। सेना ने कहा है कि वह पाकिस्तान की ओर से की जा रही नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत की ओर से की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सहम गया है। पाकिस्तान ने आनन-फानन में कराची और लाहौर के एयरस्पेस को बंद कर दिया है। इसके अलावा लाहौर और सियालकोट एयरपोर्ट को अगले 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने मुजफ्फराबाद में ब्लैक आउट घोषित कर दिया था।

मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने के लिए ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई। इसमें कई राजनीतिक दलों के नेता शामिल रहे।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

9 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

9 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

17 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago