मीडिया में खबर के बाद हरकत में कांग्रेस, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन,,डीआईईटी संचालन विवाद पर तेज हुआ विरोध, कुसमी में ही संचालन की मांग

रिपोर्ट: दुर्गेश गुप्ता | कुसमी/बलरामपुर

कुसमी में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) के संचालन को लेकर मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए विरोध तेज कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर संस्थान को कुसमी में ही संचालित करने की मांग उठाई है।

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि डीआईईटी को कुसमी से हटाकर जिला मुख्यालय ले जाने की तैयारी की जा रही है, जो क्षेत्र के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा कुसमी में डीआईईटी की स्वीकृति दी गई थी और इसके लिए नया भवन भी तैयार है, ऐसे में स्थानांतरण का कोई औचित्य नहीं बनता।

कांग्रेस का कहना है कि यदि संस्थान को कुसमी से हटाया गया तो स्थानीय विद्यार्थियों को सीधे नुकसान होगा और क्षेत्र का शैक्षणिक विकास प्रभावित होगा। वहीं कुसमी में ही संचालन होने से यह क्षेत्र शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

ज्ञापन में रखी गई मुख्य मांगें

🟡 डीआईईटी का संचालन कुसमी स्थित नए भवन में ही किया जाए
🟡 किसी भी प्रकार के स्थानांतरण या हस्तक्षेप पर तत्काल रोक लगे
🟡 शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कुसमी में नियमित कक्षाएं प्रारंभ की जाएं

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मामले में अब शासन-प्रशासन के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button