अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को कुचला, मौके पर मौत

अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन महिलाओं की मौके पर मौत

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़): सरगुजा जिले के अंबिकापुर में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम भिट्ठीकला में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:45 बजे तीनों महिलाएं बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो (CG 15 EH-8874) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों महिलाएं वाहन के नीचे आ गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो आगे जाकर एक ट्रेलर से भी टकरा गई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को वाहन से बाहर निकालकर जमकर पीट दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गुस्साए लोगों ने भिट्ठीकला मेन रोड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने घायल चालक को भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button