जामटोली घाट ट्रक हादसा: नो-एंट्री में वाहन कैसे पहुंचा? दो घंटे जाम,

✍️ दुर्गेश गुप्ता

📍कुसमी/सामरी

कुसमी थाना क्षेत्र के जामटोली घाट में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड से संबद्ध ठेकेदार त्रिलोक माइनिंग रिसोर्सेस प्रा. लि. में चलने वाली ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा शाम लगभग 6 बजे हुआ। चालक और खलाशी ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

नो-एंट्री उल्लंघन पर बड़ा सवाल

घटना उस समय हुई जब घाट मार्ग पर भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू बताई जा रही थी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रतिबंधित समय में ट्रक घाट तक कैसे पहुंची और किसकी अनुमति से छोड़ी गई।

सड़क पर बिखरा बॉक्साइट, लगा लंबा जाम

दुर्घटना के बाद ट्रक में लदा बॉक्साइट पत्थर पूरी सड़क पर फैल गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात ठप हो गया।

पुलिस की मशक्कत से खुला रास्ता


सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस और सामरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क पर बिखरे पत्थरों को हटवाया। करीब दो घंटे बाद मार्ग बहाल हो सका।

हिंडालको प्रबंधन का बयान घटना पर कंपनी प्रबंधक ने कहा—

“नो-एंट्री के दौरान गाड़ी किसकी अनुमति से छोड़ी गई, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में आक्रोश

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि घाट मार्ग अत्यंत खतरनाक है और भारी वाहनों की आवाजाही से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने नियमों का सख्ती से पालन कराने और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बड़ी त्रासदी टली

सौभाग्य से ट्रक किसी अन्य वाहन या आबादी पर नहीं पलटी, अन्यथा भारी जान-माल का नुकसान हो सकता था। फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजर जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button