Categories: नेशनल

8 हजार सांपो की कर चुके रेस्क्यू,जाल में फंसे कोबरा को निकालते वक़्त हुआ स्नैक बाईट,ICU में भर्ती हुए मशहूर स्नैक कैचर मुरलीवाले हौशला

He has rescued 8 thousand snakes, got bitten by a snake while removing a cobra trapped in a net, famous snake catcher Murali Wale Haushala admitted to ICU

Published by
VIRAT DUBEY

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सांपों का रेस्क्यू करने वाले युवक मुरली वाले हौसला को एक कोबरा सांप ने डस लिया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मुरली वाले हौसला सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वह रेस्क्यू का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट करते हैं। उनके यूट्यूब पर 15.8M, फेसबुक पर पर 5.5M और इंस्टाग्राम पर 2.5M फॉलोवर्स हैं। वो अब तक करीब 8 हजार सांप पकड़ चुके हैं। सर्पदंश का शिकार होने की खबर मिलते ही उनके फैंस बेहद दुखी हैं और उनकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

मुरली वाले हौसला जलालपुर में एक जाल में फंसे कोबरा सांप को बचाने गए थे, तभी यह घटना हुई। सांप के काटने से उनकी हालत बिगड़ने लगी थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वह जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव के रहने वाले हैं।

मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि एक कोबरा सांप जाल में फंसकर तड़प रहा है। वह अपनी टीम के साथ रेस्क्यू करने जलालपुर पहुंचे थे। रेस्क्यू के दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। जहरीला सांप होने से उनकी हालत बिगड़ने लगी। फिलहाल अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago