Categories: झमाझम

7 करोड़ 33 लाख रूपये से 100 नक्सल प्रभावित ग्रामों के मजरा टोलाओं को किया गया रौशन,मुख्यमंत्री मजरा टोला विद्युतीकरण योजना के तहत 1280 परिवारों को दिया गया बिजली का नया कनेक्शन

Majra Tolas of 100 Naxal-affected villages were illuminated with Rs. 7 crore 33 lakhs, new electricity connections were given to 1280 families under the Chief Minister Majra Tola Electrification Scheme

Published by
VIRAT DUBEY

मोहला, – नवीन जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के सुदूर व सघन वनों में बसे एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामों के पारा, मोहल्ला एवं मजरा टोलाओं को मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के तहत 07 करोड़ 33 लाख रूपये की राशि स्वीकृत कर विद्युतीकृत कर दिया गया है। इन बसाहटों में निवासरत 1280 परिवारों का जीवन बिजली की रोशनी से वंचित था। यहां बसे परिवार लालटेन व चिमनी के सहारे अपनी जिन्दगी बिता रहे थे। बिजली विभाग द्वारा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलें के अस्तित्व में आने के बाद से युद्धस्तर पर अविद्युतकृत बसाहटों को बिजली से रौशन करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर प्राक्कलन की स्वीकृति हेतु निरंतर कार्यवाही की गई है। फलस्वरूप 1 साल के भीतर ही निविदा जारी करके कार्यादेष संबंधित एजेन्सी को दिलाकर विद्युतीकरण के कार्य को पूर्ण किया गया। जिससे ग्राम हुरेली, कुन्जकन्हार, मरकाटोला, रेंगाटोला, आलकन्हार, लमटी, मुन्देली, अमापायली, भुरसा, छुरिया, एकटकन्हार, सुवरबोड़, कोतरी, कोरकोट्टी, अडमा, माझीटेाला, मालड़ोेंगरी, चिल्हाटी, जादूटोला, मरारटोला, सरखेड़ा, जामड़ी, तोलुम, नवागांव, हलोरा, मरापीटोला, तरेगांव, ख्वासफड़की, बसेली, गोटुलमुड़ा, मिचगांव, मरकेली, माल्हर, खैरकट्टा, कांडे, खुर्सेखुर्द, सरोली, पुन्गारीटोला, शेरपार, ईरागांव, नेड़गांव, मेढ़ा, कट्टापार, ककईपार, दोरदे, अलकन्हार, कटेंगाटोला, सुवरपाल, कुम्हली, तुमड़ीकसा, रानवाही, रेंगाकठेरा, कोरवा, डोकलाकोंडे, मोहला, नेतामटोला, नातीपार, कुडेंराटोला, कुम्हारी, दनगढ़, जिर्राटोला, पदगोंदी, बगनरा, बिहरीकला, कौड़ीकसा, मार्री, एहोड़ा, चांवरगांव, पटेली, मंडावीटोला, मुरेर, नरसूटोला, तोयागांेदी, पाटनवाडवी,वासड़ी, पटेली, गुन्डरदेही, पंडरीतरई, आतरगांव, बुटाकसा, परसाटोला, तुमड़ीकसा, घोरदा, माहुद, पांगरी, केसरीटोला, नेतामटोला, करमतरा, हांडीटोला, सिंगरायटोला, ओटेबांधा, हाथीकन्हार, पेन्दलकुही, अडमागोंदी, तिरपेमेटा, रंगकठेरा, केकतीटोला एवं छछानपहरी के पारा, मोहल्ला एवं मजराटोलाओं के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने बताया कि वनों से घिरे इन ग्रामों के बसाहटों तक पहुंचने का मार्ग अत्यंत दुर्गम है। उन्होंने कहा कि सघन वन क्षेत्र में स्थित होने के कारण इन ग्रामों में 11 के.व्ही. लाइनों को बिछानें के लिए वन विभाग से एनओसी लेना पड़ा। उसके बाद मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत लगभग 07 करोड़ 33 लाख की राशि की प्राक्कलन स्वीकृत कर सघन वनों के बीच से विषम परिस्थितियों में लाईन खींचकर विद्युतीकरण का कार्य किया गया है। इन अविद्युतीकृत बसाहटों के लोगों के अंधेरे जीवन में रोशनी फैलाने के लिए कठिन पहुंच मार्ग एवं घने वनों के बीच से अत्यंत असुविधाजनक स्थिति में भी लाईन विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर एक ऐतिहासिक कार्य किया गया है। सुदूर, सघन वनों में बसे एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 100 ग्रामों के पारा, मोहल्ला एवं मजरा टोलाओं में कुल 1280 परिवार निवासरत है, जिसमें 1125 परिवारों को कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है। वहीं शेष बचे हुए परिवारों को विद्युत कनेक्शन प्रदान करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उक्त ग्रामों के बसाहटों में विद्युतीकरण में कुल 65 कि.मी. 11 के.व्ही.लाईन, 275 नग निम्नदाब पोल विस्तार एवं 60 नग 25 के.व्ही.ए.का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इस विद्युतीकरण के कार्य में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग का भी सराहनीय योगदान रहा है।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY
Tags: CSPDCL

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

12 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

12 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

20 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago