59 अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक एवं समकक्ष पद पर हुए पदोन्नत:छत्तीसगढ़

59 officers promoted to Deputy Superintendent of Police and equivalent posts: Chhattisgarh

Published by
VIRAT DUBEY

रायपुर: , गृह विभाग द्वार जारी आदेश के तहत राज्य शासन की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कुल 59 निरीक्षक, कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांआडर, रेडियो निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं वरिष्ठ रिपोर्टर संवर्ग के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) तथा समकक्ष पदों पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में विभिन्न संवर्गों के अधिकारी शामिल हैं।

उप पुलिस अधीक्षक के पद पर 46 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें सुरेश कुमार भगत, ओम प्रकाश कुजूर, तुल सिंह पटटावी, नोहरलाल मण्डावी, यशकरण द्वीप ध्रुव, सुश्री शशिकला (मरकाम) उईके, सुशील मलिक, श्री कमलेश्वर कुमार भगत, श्री कुंज बिहारी नागे, बृजेश कुमार तिवारी, रमाकान्त साहू, चंद्रशेखर ध्रुव, एम्ब्रोस कुजूर, इन्द्रभूषण सिंह, विपिन रंगारी, चुन्नू तिग्गा, हरिबिंदर सिंह, रीना नीलम कुजूर, क्रिसेंसिया तिर्की, सुश्री लता चौरे , प्रमोद कुमार किस्पोट्टा, गोपाल सिंह ध्रुवे, गंगा ध्रुवे, सत्यपा तारम (भुआर्य), मीना चौधरी, स्वाती मिश्रा, कुमारी चंद्राकर, सुश्री मंजूलता राठौर, श्रुति चक्रवर्ती, संतोषी ग्रेस, आशा (लकड़ा) तिर्की, बैजंतीमाला तिग्गा, किरण गुप्ता, रोशनी वासनिक (कुजूर), उषा सौंधिया, विवेक शर्मा, नरेश कुमार पटेल, नवी मोनिका शर्मा (पाण्डेय), माया शर्मा, ममता शर्मा (अली), सत्यकला रामटेके, योगिताबाली खापर्डे, प्रमिला मण्डावी, कविता ध्रुवे, भारती मरकाम (शोरी) और लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, सहायक सेनानी के पद पर 7 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें रुस्तम सारंग, नरेश कुमार नेहरु, टेलेस्फोर मिंज, याद राम बघेल, विकास कुजूर, मनोज कुमार गुप्त और नीलककिशोर अवस्थी के नाम सम्मिलित हैं।

उप पुलिस अधीक्षक (अंगुल चिन्ह)संवर्ग में 3 अधिकारियों को पदोन्नति मिली है, जिनमें अजय कुमार साहू,राकेश कुमार नरवरे और विद्या जौहर शामिल हैं।उप पुलिस अधीक्षक (रक्षित) के पद पर सीमा अहिरवार (भास्कर) को पदोन्नत किया गया है।

उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा)के पद पर अनिल कुमार कश्यप को पदोन्नति दी गई है ।वहीं, उप पुलिस अधीक्षक एम (वरिष्ठ रिपोर्टर) के पद पर संजय कुमार शुक्ला को पदोन्नत किया गया है ।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

5 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

6 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

13 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago