Categories: क्राइम

अवैध रूप से काटकर संग्रहित किए गए सागौन की 16 नग बल्लियां जप्त:गौरैला पेण्ड्रा मरवाही

16 pieces of teak logs illegally cut and collected seized: Gaurela Pendra Marwahi

Published by
VIRAT DUBEY

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही/संजय ठाकुर- वनमण्डलाधिकारी के निर्देश पर मरवाही वनमण्डल की टीम द्वारा गौरेला परिक्षेत्र के कोरजा परिसर के ग्राम पंचायत कोरजा बालधार बस्ती के अंतर्गत गरारीपारा में जंगल से अवैध रूप से काटकर लाकर संग्रहित राष्ट्रीयकृत वनोपज सागौन बल्ली जप्त की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत कोरजा बालधार बस्ती निवासी मिथलेश सूर्यवंशी के घर एवं बाड़ी का तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान सागौन की 16 नग बल्लियां एवं सागौन जलाऊ चट्टा जप्त करते हुए वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही इस अपराध में लिप्त अपराधी मिथलेश सूर्यवंशी निवासी गरारीपारा कोरजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधी ने अपराध करना स्वीकार किया है।

अपराधी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत राष्ट्रीयकृत वनोपज की अवैध चोरी करने के संबंध में अपराधी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा। जप्त वनोपज को नियमानुसार वन अधिकारियो, कर्मचारियों की टीम द्वारा मड़ना काष्ठागार पेण्ड्रारोड सुरक्षित परिवहन कराया गया और काष्ठागार अधिकारी मड़ना के सुपुर्द में दिया गया है। वन विभाग द्वारा लगातार क्षेत्र में हो रहे कटाई एवं भण्डारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम द्वारा प्रावधानित कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

12 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

12 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

20 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago