Categories: नेशनल

Sharmishta Panoli : आखिर कौन हैं ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान देने वालीं शर्मिष्ठा? पुलिस ने किया है गिरफ्तार

Sharmishta Panoli: Who is Sharmishta who gave a controversial statement on Operation Sindoor? Police has arrested her

Published by
VIRAT DUBEY

रायपुर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान देने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है. शर्मिष्ठा पनोली एक 22 वर्षीय लॉ छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विवादित बयान दिया जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया. उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और सार्वजनिक शांति भंग करने का आरोप है. इसको लेकर एफआईआर दर्ज करवाई गई थी.

विवाद बढ़ने के बाद शर्मिष्ठा ने वीडियो हटाकर माफी भी मांगी, लेकिन गिरफ्तारी से नहीं बच सकीं. उनकी गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनके समर्थन में बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि शर्मिष्ठा ने माफी मांग ली है. उन्हें और परेशान नहीं किया जाना चाहिए.

शर्मिष्ठा पनोली का क्या था विवादित वीडियो
शर्मिष्ठा पनोली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और बॉलीवुड के ‘तीन खान’ की चुप्पी पर सवाल उठाए और विवादित टिप्पणी की. उन्होंने एक विशेष समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया और अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर दिया. इसी कारण उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई. मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

शर्मिष्ठा पनोली के बारे में जानें यहां
22 साल की शर्मिष्ठा पनोली कोलकाता के आनंदपुर की रहने वाली हैं. वह पुणे में कानून की पढ़ाई कर रही हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 13 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद हैं. विवाद के बाद उनका अकाउंट प्राइवेट हो गया है. इसके बाद नया पब्लिक अकाउंट बनाया गया है.

13 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं शर्मिष्ठा पनोली
वीडियो वायरल होने के बाद शर्मिष्ठा पनोली को सोशल मीडिया पर बहुत अधिक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. उनकी गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई. यही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलीं. विवाद बढ़ने पर उन्होंने वीडियो डिलीट कर माफी मांगी, लेकिन 30 मई को कोलकाता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 31 मई को कोर्ट में पेश किया गया. अब वह 13 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं.

VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

7 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

8 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

16 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago