पीएम की इस यात्रा में 82,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री का 25,000 से अधिक महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जो एक विशेष ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ में उन पर फूलों की वर्षा कर रहीं थी।
मंच पर दिखा कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार
ऑपरेशन सिंदूर के बाद चर्चा में आई भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी पीएम के रोड शो के दौरान मंच पर दिखा। परिवार के सदस्यों ने पीएम मोदी के रोड शो के दौरान फूल भी बरसाए। गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।