Categories: झमाझम

वन विभाग की बड़ी कार्यवाही: बागबाहरा परिक्षेत्र से हटाये गए अवैध अतिक्रमण,100 हेक्टेयर वन भूमि क्षेत्र में था 50 व्यक्तियों का अतिक्रमण

Big action by Forest Department: Illegal encroachments removed from Bagbahara area, 50 people had encroached upon 100 hectares of forest land area

Published by
VIRAT DUBEY

महासमुंद: वनमंडलाधिकारी,सामान्य वनमंडल, महासमुन्द ने बताया कि वनमण्डल अंतर्गत बागबाहरा परिक्षेत्र के ढोड़ परिसर के कक्ष क्रमांक 95 व 96 में ग्राम तमोरा के निवासी बैसाखूराम वल्द बैलाराम खैरवार, हिरउ वल्द बोधराम, खेलकुंवर वल्द हिरउराम ध्रुव, रमेश ध्रुव वल्द फूलसिंग ध्रुव एवं अन्य 50 व्यक्तियों द्वारा वन क्षेत्र में रकबा लगभग 100 हेक्टेयर वन भूमि में अतिक्रमण के उद्देश्य से कचरा, सूखे पत्ते की सफाई एवं घांस निंदाई कर मेड़ बनाकर कुछ सालों से खेती किया जा रहा था। उक्त व्यक्तियों द्वारा वर्ष 2019-20 में भी अतिक्रमण का प्रयास किया गया था। वर्ष 2019-20 में अतिक्रमणकारियों से वनक्षेत्र को मुक्त कराया गया था।

अतिक्रमणकारियों द्वारा पुनः अतिक्रमण किया गया, जिसके लिये पी.ओ.आर. क्रमांक 14403/23, 24, 25 दिनांक 22.01.2025 जारी कर अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा द्वारा अतिक्रमणकारियों को समझाइश देकर वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने हेतु प्रयास किया गया। अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर 21 मई 2025 को पुलिस बल एवं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कक्ष क्रमांक 95 एवं 96 से अतिक्रमणकारियों को हटाया गया है।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

11 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago