Categories: क्राइम

सुरजपुर: अवैध रेत परिवहन करते 7 वाहन पकड़ाए,राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई

Surajpur: 7 vehicles caught while transporting illegal sand, major action by joint team of revenue and police department,

Published by
VIRAT DUBEY

सूरजपुर/ कौशलेंद्र यादव: जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश में लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 7 वाहनों को जब्त किया है। ग्राम राजापुर में 5 वाहन और हर्राटिकरा में 2 वाहन पकड़े गए, जो अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन कर रहे थे। जब्त किए गए सभी वाहनों को पुलिस थाना जयनगर में सुरक्षित रखा गया है।

जिले में खनिज राजस्व की हानि को रोकने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन में लिप्त किसी भी व्यक्ति या वाहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं अवैध रेत खनन की जानकारी मिलती है तो संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि संबंधितो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।

VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

13 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

14 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

22 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

2 days ago