मुंगेली: जिले के खम्हरिया गांव में आबकारी विभाग की टीम ने गांव से 14.50 लीटर कच्ची महुआ शराब और 195 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में की गई है।
कलेक्टर ने हाल ही में लौदा गांव में ‘‘आयुष्मान महाभियान’’ के तहत दौरा किया था, जहां ग्रामीणों ने खम्हरिया में कच्ची शराब की शिकायत की थी। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्होंने आबकारी विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
जिला आबकारी अधिकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि छापेमारी के दौरान रमाकांत जांगड़े से 09 लीटर, सत्तू बंजारे से 02 लीटर शराब और 195 किलोग्राम महुआ लाहन, तथा प्रीतम रात्रे से 03.50 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक विशेन चंद्रवंशी, उप निरीक्षक पूर्णा बंजारे और उनकी टीम शामिल रही। आबकारी विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें, ताकि संबंधितों पर कार्रवाई की जा सके।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…