जिला पुलिस की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ताबड़तोड कार्यवाही
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार तिवारी की रिपोर्ट–
दंतेवाड़ा– पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन के मार्गदर्शन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 30 नवंबर 2022 एवं 01 एवं 02 दिसंबर 2022 को 3 दिनों में उप पुलिस अधीक्षक गोविंद दीवान के नेतृत्व में गठित यातायात पुलिस दंतेवाड़ा, थाना कोतवाली दंतेवाड़ा एवं थाना गीदम द्वारा कुल 72 प्रकरणों में कुल 103600 (एक लाख तीन हजार छै सौ रूपये) जुर्माना वसूला गया। जिलें में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की गई। इस दौरान सबसे अधिक कार्यवाही नो एंट्री का उल्लंघन कर शहर में घुसने वाले भारी मालवाहक वाहनों के खिलाफ ताबड़तोड कार्यवाही किया गया। कार्यवाही के दौरान कुल 30 वाहन चालकों से नो एंट्री का उल्लंघन करने पर कुल 75000 (पचहत्तर हजार रूपये) जुर्मान वसूला गया। नो एंट्री के साथ साथ एमवी एक्ट की अन्य धाराओं के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्यवाही किया गया। नवंबर 2022 महीने में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 451वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही कर कुल 200500 (दो लाख पांच सौ रुपए) का जुर्माना वसूला गया है। जिलें में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।


