दोहरा शतक ठोक यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, 7 मैच में ठोका 5वां शतक, रवि शास्त्री और अजिंक्य रहाणे के क्लब में हुए शामिल


दलीप ट्रॉफी 2022 के फाइनल मैच के तीसरे दिन 23 सितंबर 2022 को यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रचा। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। यही नहीं,उत्तरप्रदेश
के संत रविदास नगर के एक गांव में 28 दिसंबर 2001 को जन्में यशस्वी जायसवाल रवि शास्त्री, अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ के क्लब में भी शामिल हो गए।
यशस्वी जायसवाल (20 साल 269 दिन) दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले 21 साल से कम उम्र के चौथे बल्लेबाज बने। इस मामले में पृथ्वी शॉ शीर्ष पर हैं। पृथ्वी शॉ ने 2017-18 में इंडिया रेड की ओर से खेलते हुए इंडिया ब्ल्यू के खिलाफ मैच में दोहरा शतक लगाया था। तब पृथ्वी शॉ की उम्र 17 साल 320 दिन थी। रवि शास्त्री दूसरे नंबर पर हैं। शास्त्री ने 1981-82 में वेस्ट जोन की ओर से खेलते हुए ईस्ट जोन के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। तब रवि शास्त्री की उम्र 19 साल 162 दिन थी। अजिंक्य रहाणे तीसरे नंबर पर हैं। अजिंक्य रहाणे ने 2008-09 में वेस्ट जोन की ओर से खेलते हुए साउथ जोन के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। तब उनकी उम्र 20 साल 244 दिन थी।
यशस्वी जायसवाल का यह 7वां फर्स्ट क्लास मैच है, उसमें उनका यह 5वां शतक है। यशस्वी जायसवाल ने दलीप ट्रॉफी 2022 के क्वार्टर फाइनल में भी दोहरा शतक (228 रन) लगाया था। उन्होंने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में शतक (पहली पारी में 35 और दूसरी पारी में 103 रन) लगाया था। यही नहीं, उन्होंने रणजी ट्रॉफी
सेमीफाइनल
की दोनों पारियों में शतक (100 और 181 रन) लगाए थे।