गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/संजय ठाकुर– जिले के पेंड्रा क्षेत्र में आज छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेमरा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध की वजह यह रही कि पूर्व के हिंदी मीडियम स्कूल को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित कर दिया गया है, जिससे हिंदी माध्यम में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानी हो रही है।
छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने क्योंची बायपास पेंड्रा पर चक्का जाम कर दिया। आंदोलन में शामिल छात्राओं ने बताया कि पिछले सत्र से स्कूल का माध्यम बदले जाने पर कई बार आपत्ति जताई गई, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब मजबूर होकर उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा है।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा और मांग की कि स्कूल को पुनः हिंदी माध्यम में संचालित किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।
इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे और उन्होंने छात्रों की मांग का समर्थन किया।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…