सामरी विधायक ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, दिव्यांग महिला को ट्राय साइकिल दिलाने के दिए निर्देश


✍️दुर्गेश गुप्ता


📍कुसमी/बलरामपुर:- एक दिवसीय भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा ने ग्राम पंचायत करकली, सेमराताला, मोतीनगर सहित डांड टोली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली तथा छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विधायक ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने की अपील की।


क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आयोजित जन-चौपाल में समस्याएँ सुनते समय विधायक की नजर 57 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी, जिसे कैंसर के कारण अपना एक पैर गंवाना पड़ा था और वह दिव्यांग हो गई थी। महिला की स्थिति को देखते हुए विधायक ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिए कि उक्त दिव्यांग महिला को शीघ्र ट्राय साइकिल उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसे दैनिक जीवन में आवागमन में सुविधा मिल सके।


विधायक की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे जन-कल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह पैकरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश्वर ओझा, राकेश भारती, राजेश्वर यादव, दुर्गेश गुप्ता , नितेश गुप्ता बालों बाई, भगवती बाई, अशोक गुप्ता सहित ग्राम पंचायत के सचिव /सरपंच सहित काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित होकर भेंट मुलाकात कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button