Categories: झमाझम

स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले सचिव को सीईओ ने दिया निलम्बन आदेश,बलौदाबाजार

CEO issued suspension order to the secretary who was negligent in the implementation of Swachh Bharat Mission, Balodabazar

Published by
VIRAT DUBEY

बलौदाबाजार:स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव में रूचि नहीं लेने पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने स्वच्छ भारत मिशन का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव में कोताही बरतने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत झीपन के सचिव शिवप्रसाद साहू के द्वारा शासन की महत्त्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय के रखरखाव में किसी प्रकार की रूचि नहीं लेना और उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीईओ जिला पंचायत के द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1999 के भाग दो नियम 4 के तहत ग्राम पंचायत सचिव शिवप्रसाद साहू को निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत झीपन का अतिरिक्त प्रभार संजय कुमार वर्मा ग्राम पंचायत सचिव भटभेरा को दिया गया है। निलंबन अवधि में शिवप्रसाद साहू का मुख्यालय जनपद पंचायत सिमगा निर्धारित किया गया है। इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

9 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

10 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

17 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago