स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव, पुलिस बैरिकेड तोड़कर सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन:जीपीएम

Congress gheraoed the Collector's office over local problems, broke police barricades and submitted a memorandum addressed to the Governor: GPM

Published by
VIRAT DUBEY

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही/संजय ठाकुर– स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ते हुए हर्डल पर चढ़ गए हालांकि, पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। बाद में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने किया उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है, तब से आम जनता, विशेषकर किसान, छात्र, मजदूर और मरीज सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में कभी खाद-बीज की किल्लत नहीं हुई, बिजली बिल हाफ था और बिजली की कटौती नहीं होती थी, लेकिन आज हालात बदतर हो गए हैं।
“किसान खाद के लिए परेशान हैं, बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित हो रही है। जिला अस्पताल एक रेफर सेंटर बनकर रह गया है। सरकारी डॉक्टर निजी अस्पतालों से मिलीभगत कर मरीजों को वहां भेज रहे हैं। रेत के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। और तो और, पेंड्रा बाईपास जिसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने किया था, वो आज तक अधूरा है, जबकि दो बार बजट पास हो चुका है, परंतु अब तक स्वीकृति नहीं दी गई।”

उत्तम वासुदेव जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरेला पेंड्रा मरवाही
पूर्व विधायक के.के. ध्रुव ने भी प्रदर्शन में भाग लिया और भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता जवान, किसान और संविधान की रक्षा के लिए सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि जिले में रेत खदानों की स्वीकृति नहीं है, बिजली की अघोषित कटौती हो रही है, और कई आत्मानंद स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जो शिक्षा के अधिकार का हनन है।

“कांग्रेस सरकार के समय 750 आत्मानंद स्कूल खोले गए थे, लेकिन आज भाजपा शासन में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। स्वास्थ्य और बिजली-पानी की स्थिति भी दयनीय हो चुकी है। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो आगे चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा।”
बाइट :- पूर्व विधायक के.के. ध्रुव (चश्मा पहने हुए )

वही पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए थे अपनी मांगों का राज्यपाल के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपा है..

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और सरकार ने जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

13 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

14 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

22 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

2 days ago