बलरामपुर/कुसमी/दुर्गेश गुप्ता – ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिले में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रैली में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के ग्राम पंचायत भवन कंजिया से होते हुए आगे बढ़ी। रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए, देश प्रेम के नारों और देशभक्ति गीतों के साथ वातावरण को राष्ट्रीय एकता की भावना से भर दिया।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारत के जीत के बाद सैनिको के सम्मान में ग्राम पंचायत कंजिया में तिरंगा यात्रा निकाली गईं। “सेवा के लिए नागरिक,ऑपरेशन सिंदूर के लिए राष्ट्” के नाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामवासी शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा पंचायत भवन से प्रारंभ होकर स्कूल पारा स्कूल तक निकाली गई।तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय,वन्देमातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों के साथ तिरंगा रैली स्कूल पारा पहँची ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामनी निकुंज जनपद पंचायत अध्यक्ष बसन्ती भगत उपाध्यक्ष अशोक सोनी सरपंच पार्वती बेक उप सरपंच विनय यादव भाजपा नेता राजेश्वर गुप्ता विनोद गुप्ता संजय जयसवाल राजा गुप्ता विक्की सिंह दिनेश तिवारी नितेश गुप्ता देवसाय भगत चंदर बेक जनक नाग सुषमा मिंज जयशंकर व अन्य पंच गण सहित ग्रामवासी सम्मिलित थे ।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…