सूरजपुर को मिली 441.49 लाख की सेंट्रल लाइब्रेरी की सौगात, विधायक भूलन सिंह मरावी के प्रयास लाए रंग

Surajpur got the gift of Central Library worth Rs 441.49 lakh, efforts of MLA Bhulan Singh Marawi bore fruit.

Published by
VIRAT DUBEY

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव । जिला मुख्यालय सूरजपुर में लंबे समय से प्रतीक्षित सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन की मांग अब हकीकत बनने जा रही है। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। 441.49 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस 250 सीटर लाइब्रेरी का निर्माण जल्द शुरू होगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसकी स्वीकृति देते हुए विधायक मरावी को पत्र के माध्यम से सूचित किया है।

यह लाइब्रेरी न केवल विद्यार्थियों और युवाओं के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगी, बल्कि सूरजपुर को शैक्षणिक और बौद्धिक विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस रीडिंग जोन में शांत और आकर्षक वातावरण में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।

विधायक भूलन सिंह मरावी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “सूरजपुर के विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी कोशिश थी कि हमारे युवाओं को बेहतर शैक्षणिक संसाधन मिलें, और यह लाइब्रेरी उसी दिशा में एक ठोस प्रयास है।” उन्होंने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और राज्य सरकार का आभार जताया।

नगर पालिका सूरजपुर के इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने की योजना है, ताकि स्थानीय लोग इसका लाभ उठा सकें। यह लाइब्रेरी न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

9 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

9 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

17 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago