सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व और अथक प्रयासों से सूरजपुर जिले को भव्य अटल कुंज के रूप में एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। करोड़ों की लागत से भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनभागीदारी से निर्मित यह जिला कार्यालय अब भाजपा की संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बन गया है। आज इसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।
बाबूलाल अग्रवाल के कार्यकाल को जिले में भाजपा संगठन की स्वर्णिम अवधि माना जाता है। उनके नेतृत्व में न सिर्फ जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर विजय मिली बल्कि पंचायत से लेकर नगर पंचायत और नगर पालिका तक भाजपा का परचम लहराया। संगठन को एकजुट करने और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के साथ ही उन्होंने जिला कार्यालय निर्माण की ठोस नींव रखी, जिसका परिणाम आज भव्य अटल कुंज के रूप में सामने है।
अब तक भाजपा का जिला कार्यालय किराए के भवन में संचालित होता था, लेकिन अटल कुंज बनने से कार्यकर्ताओं को एक स्थायी और सशक्त पहचान मिली है। यहाँ दूर-दराज से आने वाले कार्यकर्ताओं के ठहरने की सुविधा, वीआईपी रूम, बड़े मीटिंग हॉल सहित आधुनिक संसाधनों का प्रावधान है। यह भवन केवल एक कार्यालय नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन की शक्ति का प्रतीक है।आज होने वाले उद्घाटन समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिला भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल कुंज की सौगात के लिए बाबूलाल अग्रवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता और संगठन के प्रति समर्पण ही भाजपा को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर साबित हुआ है।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…