मध्य रात्रि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दहल उठा पाकिस्तान, भारत की आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक में कई आतंकी ढेर

भारत ने पहलगाम हमले समेत तमाम आतंकी हमलों का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है. एक साथ 9 ठिकानों पर किए गए हमले में 80 से 90 आतंकी ढेर किए गए हैं.

भारत ने पहलगाम हमले के 15 दिन बाद ने उस सिंदूर का बदला लिया जो आतंकियों ने 22 अप्रैल को खून बहाकर किया था. आतंक के जिन 9 ठिकानों को वायु सेना ने निशाना बनाया उसमें शामिल हैं – बहावलपुर, मुदिरके, गुलपुर, भिंबर, चाक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद

इस स्ट्राइक की एक और खास बात ये थी तीनों सेना का ये साझा ऑपरेशन था. ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार नजर बनाए रखी. सेना ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया है कि ऑपरेशन के तहत, सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित की गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नजर रखी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button