Categories: झमाझम

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 88.39 फीसदी बच्चे हुए पास; लड़कियों ने मारी बाजी,देखे Result

CBSE 12th result declared, 88.39% boys passed; girls outperformed boys, see result

Published by
VIRAT DUBEY

नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर CBSE कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। इस साल पास प्रतिशत 88.39 फीसदी रहा है। दिल्ली वेस्ट पांचवें और दिल्ली ईस्ट छठे नंबर पर है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। इस बार पास प्रतिशत 88.39 फीसदी रहा है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट जैसे cbse.gov.incbseresults.nic.inresults.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। छात्र रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।

 

 

CBSE Result 12th Out:17 रीजन में विजयवाड़ा टॉप पर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार पास प्रतिशत 88.39 फीसदी रहा है। 17 रीजन में विजयवाड़ा 99.60 फीसदी के साथ टॉप पर है। वहीं दूसरा स्थान पर त्रिवेंद्रम है। जहां 99.32 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

CBSE Result 2025 Class 12 Out: दिल्ली का इतना फीसदी रहा रिजल्ट
इसके अलावा प्रयागराज अंतिम 17वें पायदान पर रहा। यहां का पास प्रतिशत 79.53 फीसदी रहा। जबकि दिल्ली वेस्ट का 95.37, दिल्ली ईस्ट का 95.06, चंडीगढ़ का 91.61, पंचकूला का 91.17, देहरादून का 83.45 फीसदी रिजल्ट रहा है। देशभर में जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। यहां पास प्रतिशत 99.29 फीसदी रहा है। निजी स्कूल का 87.94 फीसदी के साथ सबसे कम है। जबकि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल का रिजल्ट 91.57 फीसदी रहा।

सीबीएसई बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं की जाती है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

CBSE Result 12th Out: लड़कियों ने मारी बाजी
पिछले साल की तुलना में पास होने वालों का प्रतिशत 0.41% बढ़ा है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% से ज्यादा रहा, जो लड़कों से 5.94% अधिक है।

CBSE Result: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
होमपेज पर प्रदर्शित “सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

9 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

10 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

18 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago