Categories: झमाझम

सिंदूर ऑपरेशन की सफलता पर सिर्रीखुर्द में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति और वीरता से गूंजा गांव प्राथमिक शाला और ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने लिया भाग

Tiranga Yatra was taken out in Sirrikhurd on the success of Sindoor Operation, the village echoed with patriotism and bravery The event was organized under the joint aegis of the primary school and the Gram Panchayat, hundreds of villagers and students participated

Published by
VIRAT DUBEY

 

फिंगेश्वर जितेन्द्रा सिन्हा–देश के बहुचर्चित “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय सेना को सम्मानित करते हुए प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द और ग्राम पंचायत सिर्रीखुर्द के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर ग्राम के प्रमुख चौक चौराहो का भ्रमण किया गया देश भक्ति से सरोबार ग्राम मे निकाली गईं रैली मे स्कूली छात्र छात्राओं ने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, भारत माता , राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी व छत्तीसगढ़ महतारी का वेश भूसा धारण किये जो ग्रामीणों के बिच प्रमुख आकर्षण का केन्द्र बने रहने के साथ कौतुहल का बिषय बना रहा.
आयोजन देशभक्ति, एकता और वीरता का प्रतीक बन गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

सुब्रहमण्य की गूंज और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गांव का कोना-कोना गूंज उठा। गाजे-बाजे के साथ निकली यह यात्रा ग्राम भ्रमण करते हुए भारतीय सेना के शौर्य को नमन करती रही। ग्रामीणों ने तिरंगे हाथ में लेकर सड़कों पर उमड़ते हुए देश के जवानों को श्रद्धांजलि दी। जगह-जगह तिरंगे फहराए गए और जय हिंद के नारों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

सभा में हुआ ओजस्वी उद्बोधन
कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में सरपंच देवेंद्र वर्मा ने कहा, “यह आयोजन देश की एकता, अखंडता और सशस्त्र बलों के प्रति जनमानस के अटूट विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।” वहीं शिक्षक खोमन सिन्हा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को भारतीय नारीशक्ति और देश की रक्षा के प्रति समर्पण का साहसी उदाहरण बताया।

मुख्य अतिथि और गणमान्यजन रहे उपस्थित
इस गरिमामयी आयोजन में सरपंच देवेंद्र वर्मा, पूर्व सरपंच टिकेश साहू, कोषाध्यक्ष टोपेस साहू, सरपंच प्रतिनिधि परमानंद वर्मा, उपसरपंच नेमुरम साहू, प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव, शिक्षकगण खोमन सिन्हा, दुर्गेश विश्वकर्मा, नवीन सोनी, ललित वर्मा सहित पंचायत सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्कूली बच्चों ने पूरे आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति गीतों से वातावरण को प्रफुल्लित किया।

गांव में दिखा देश के प्रति प्रेम और गर्व
इस तिरंगा यात्रा ने न सिर्फ बच्चों को देशप्रेम का संदेश दिया, बल्कि हर वर्ग के नागरिकों में भारतीय सेना के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ किया। ग्राम सिर्रीखुर्द के नागरिकों ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि देश की रक्षा और गौरव के लिए उनके दिल में अटूट श्रद्धा और सम्मान है।

 

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

11 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago