जांजगीर-चांपा/संतोष प्रधान. जिले के चांपा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि रिश्तेदारी में आए चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। यह घटना उस समय हुई जब पीड़िता का पिता सो चुका था और सभी ने एक साथ रात्रिभोज किया था।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना की रात सभी आरोपी, जो कि पीड़िता के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रिभोज कर रहे थे। भोजन के बाद पीड़िता के पिता सो गए और इसी दौरान चारों आरोपियों ने मिलकर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
अगले दिन पीड़िता ने साहस दिखाते हुए अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी और दोनों ने चांपा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए अपनी टीम के साथ सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
चांपा पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में साक्ष्य संकलन तथा मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसे जघन्य अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।
यह घटना समाज को झकझोरने वाली है और एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि रिश्तों की आड़ में छिपे दरिंदों से सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए। पुलिस ने पीड़िता को हरसंभव मदद और सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…