कोंडागांव/दीपक वैष्णव-जिले के केशकाल में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में बगैर सूचना पटल के या यूं कहें कि छिपा कर ओटी कक्ष का निर्माण कार्य कराया का रहा है,जहाँ की वास्तविकता यह है कि मौके पर कुछ बाल श्रमिक कार्य पफ लगे पाए गए और साथ ही गुणवत्ताहीन सामग्रियों के अवशेष देखने को मिले,जो इस ओर इशारा करते है कि कहि इस कार्य मे भी पूर्व की तरह जमकर बंदरबांट तो नही किया जाएगा, आपको बता दे अस्पताल परिसर में सूचना पटल पर इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है,ओर न कार्य की स्वीकृति का उल्लेख है, न ठेकेदार का नाम, और न ही किसी निगरानी अधिकारी की जानकारी दी गई है,जिससे यह स्पष्ट रूप से अनियमितता और नियमों के उल्लंघन को दर्शाता है।
जब इस मामले को लेकर केशकाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ.देवेंद्र कुमार बिसेन से चर्चा किया गया तो उनका कहना है हमे कॉल किया गया था सिर्फ यह बताया गया कि ठेकेदार आयेगा उसे कैसे काम करना है बता दो ठेकेदार को कहा से टेंडर मिला ये हमें पता नही जो भी कार्य होता है जिला स्वास्थ्य से होता है या जिला निर्माण समिति से इसके बारे में मुझे कुछ भी पता नही ।
आप को बतादे की लगातार कोंडागांव जिला स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे है और इस अधिकारी को अपनी कुर्सी इतनी प्यारी है कि स्थान्तरण होने के बावजूद कुर्सी छोड़ने का नाम नही ले रहा हम यह कह से सकते है कि जरूर इस कुर्सी में बड़े बड़े राज छुपे है जिसके कारण अधिकारी इस कुर्सी को छोडने का नाम नही ले रहा।
खुलेआम सरकारी मापदंड को ताक पर रख कर इस तरह गतिविधियों को संचालित करना साफ दर्शाता है कि यह बिना किसी बड़े स्तर की व्यक्ति की सहायता की बिना सम्भव नही है, अब देखने वाली बात होगी कि इस संदिग्धरूप से निर्मण कार्य कराने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्यवाही होगी।? साथ ही यह भी देखना है कि किस प्रकार की जांच की जाएगी और क्या बाते बाहर निकल के आती है ।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…