Categories: झमाझम

सामरी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा ने लगभग 28 करोड़ की लागत से बन रहे भूभका व्यवपवर्तन एनीकट का किया भूमिपूजन

Samari MLA Uddeshwari Pankra performed the bhoomi pujan of the Bhubhaka diversion anicut being built at a cost of approximately Rs 28 crore.

Published by
VIRAT DUBEY

बलरामपुर/दुर्गेश गुप्ता: सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा द्वारा कुसमी विकासखंड के चांदों तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कंदरी में कल भूभका व्यवपवर्तन योजना अंतर्गत 2745.35 लाख रुपए लगभग 28 करोड़ की लागत से बनने वाली एनीकट का भूमिपूजन सामरी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज एवं जनपद पंचायत कुसमी अध्यक्ष बसंती भगत मंडल अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला की गरिमामई उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया ।

भूमि पूजन पश्चात सामरी विधायक ने कहा कि भूभका व्यपवर्तन योजना के तहत एनीकेट निर्माण होने से इस जलाशय के बन जाने पर जलाशय से आसपास के क्षेत्र वासियों को खेती गृहस्थी के लिए हमेशा पानी मिलेगी, जिससे सभी किसानों को खेती करने में काफी आसानी हो जाएगी ।

सामरी विधायक द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि चांदों में व्यावसायिक परिसर एवं महतारी सदन का भी काम जल्द शुरू किया जाएगा, वहीं कंठी घाट में सड़क निर्माण कार्य भी प्रगति पर है ।


आज के इस भूभका व्यपवर्तन जलाशय योजना के भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज, कुसमी जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत , मंडल अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला , पूर्व मंडल अध्यक्ष श्यामू सिंह , विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैंकरा, ज़िला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, देवसागर गुप्ता,महामंत्री द्वय सतीश भगत अभिषेक गुप्ता ,मुन्नू जायसवाल, अशोक गुप्ता, बैजनाथ बड़ा ,मीना चेरवा ,सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ साथ ग्रामीण जन उपस्थित थे।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

8 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

8 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

16 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago