दुर्ग/शिवांश कुमार जिला में सहाकारी केंद्रीय बैंक के प्रबंधक पर करोड़ों रूपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये पूरा मामला सहकारी केंद्रीय बैंक भिलाई तीन की सेवा सहकारी समिति सोमनी का है। यहां की महिला प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और लिपिक पर गबन का गंभीर आरोप लगा है। जिनके द्वारा किसानों के खाते से करीब एक करोड़ 3 लाख रूपये का आहरण कर गबन किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद से ही महिला प्रबंधन फरार हो गयी है।
ये पूरा मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पुरानी भिलाई के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र सिंह भुवाल की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि सहकारी बैंक की प्रबंधक रही नीति दीवान, सहायक प्रबंधक गजानन शिर्के और अतरिक्त कर्मचारी गोपाल वर्मा ने कूटरचना कर किसानों के खाते से करोड़ों रूपये का गबन किया गया।
शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच किया तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। वहीं दूसरी तरफ इस मामले के उजागर होने के बाद यहां के किसानों में काफी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि उनके मेहनत की कमाई से एक-एक पाई जोड़कर पैसा सहकारी केंद्रीय बैंक में विश्वास के साथ जमा करते हैं। उलटे बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों ने उनकी मेहनत की कमाई पर ही डाका डाला है। किसानों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
तीन साल में किया करोड़ों रूपये का आहरण
शिकायत के बाद जब पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की। इस दौरान यह पता चला है कि तत्कालीन सहकारी समिति प्रभारी गजानंद शिर्के ने 29 मई 2020 से 3 मार्च 2021 के बीच 35 लाख 53 हजार 870 रुपये की वित्तीय अनियमितता की। इसके बाद समिति प्रबंधक के पद पर नियुक्त नीति दीवान ने 1 जून 2022 से 5 अक्टूबर 2023 के बीच 40 लाख 16 हजार 775 रुपये की आर्थिक गड़बड़ी की।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…