कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सरईसिंगार में एक 24 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान निर्मला कश्यप, पति किशन कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने सोमवार देर रात लगभग 12 बजे अपने ही कमरे में नीले रंग के कपड़े से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
बताया गया कि, निर्मला करीब 10 दिन पहले ही अपने मायके जांजगीर जिले के खोखसा गांव से ससुराल लौटी थी। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर शोक का माहौल है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ सके।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…