सर्पदंश से दंपत्ति की मौत, चार मासूम अनाथ बसकर गांव में पसरा मातम:भैयाथान

Couple dies of snakebite, four innocent children orphaned Mourning spreads in Baskar village: Bhaiyathan

Published by
VIRAT DUBEY

 

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव। भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत बसकर में गुरुवार की रात हृदय विदारक घटना सामने आई। जहरीले सांप के डंसने से दंपत्ति की मौत हो गई। इस हादसे ने चार मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए माता-पिता का साया छीन लिया।
ग्राम बसकर निवासी तुलेश्वर गोंड़ (40) व उनकी पत्नी नीता (38) खेत से लौटकर घर आए थे। बताया गया कि घर के भीतर सांप दिखाई देने पर दंपत्ति ने साहस दिखाते हुए उसे मार डाला और घर के एक कोने में रख दिया। इसके बाद दोनों वहीं जमीन पर सो गए। सुबह बच्चों ने माता-पिता को अचेत देखा और शोर मचाया। पड़ोसी पहुंचे तो तुलेश्वर ने धीमी आवाज में कहा— “घर में सांप घुसा था, उसे मारकर रख दिया है… मेरे भाई को बुला दो, अब नींद आ रही है।” इसके बाद वह बेहोश हो गए। परिजन आनन-फानन में दोनों को भैयाथान स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टरों ने नीता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर स्थिति में तुलेश्वर को जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। वहीं परिजनों का संदेह है कि रात में किसी अन्य जहरीले सांप ने दंपत्ति को डस लिया होगा।

गांव में शोक की लहर
दंपत्ति अपने पीछे 6, 8, 10 और 12 वर्ष आयु के चार मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। माता-पिता की असमय मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांवभर में गम और शोक का माहौल छाया हुआ है।
VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago