Categories: कुसमी

कुसमी में सहरुल महापर्व का भव्य आयोजन, उरांव समाज की शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र, विधायक ने विकास कार्यों का दिया आश्वासन

Published by
VIRAT DUBEY

✍️ दुर्गेश गुप्ता

📍कुसमी

कुसमी, छत्तीसगढ़ – चैत पुनी सहरुल महापर्व के पावन अवसर पर मूली पहड़ा उरांव समाज ने गुरुवार को धरम मंडा प्रांगण में एक भव्य आयोजन किया। यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक उत्साह, सांस्कृतिक रंग, और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष रामचंद्र निकुंज ने की, और मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा हिरामणी निकुंज, जनपद पंचायत कुसमी की अध्यक्ष बसंती भगत, भाजपा मंडल अध्यक्षा शशि टोप्पो, पूर्व विधायक प्रीतम राम, और अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुई, उसके बाद एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो बस स्टैंड से होते हुए मस्जिद पारा मार्ग, शिव चौक से गुजरी और पुनः धरम मंडा प्रांगण में समाप्त हुई। शोभायात्रा में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
शोभायात्रा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की बालिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक नृत्य और गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर विधायक उद्धेश्वरी पैकरा से धरम मंडा प्रांगण के समतलीकरण और अहाता निर्माण की मांग रखी गई। विधायक ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए इस पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और समाज की एकता एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कुसमी क्षेत्र में इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव भगत, गौरव कुजूर, लक्की भगत, विपिन, दीपक, चितरंजन, दिनेश, सोनल, अंशु, अंकित, सुधीर, दिनेश, राहुल, राज, सूरज, मनराज सहित सैकड़ों युवाओं का अहम योगदान रहा।

VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

5 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

5 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

13 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago