सरपंच ने कलेक्टर को सौंप ज्ञापन स्वास्थ्य विभाग के अटैच कर्मचारियों को मूल पद स्थापना पर वापस करने की मांग:परशुरामपुर

Sarpanch handed over a memorandum to the collector demanding return of the attached employees of the health department to their original posts: Parshurampur

Published by
VIRAT DUBEY

 

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव/ स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हो इस पर स्वास्थ्य विभाग का ध्यान नहीं है सिर्फ कर्मचारियों को उनके सुविधा अनुसार पदस्थापन चाहिए इसी पर अधिकारी सिर्फ पैसे लेकर काम कर रहे हैं वहीं कहीं पर अत्यधिक स्वास्थ्य कर्मचारी है तो कहीं अटैचमेंट की वजह से स्वास्थ्य कर्मचारी काम पड़ गए हैं ऐसे में स्वास्थ्य सुविधा कैसे बेहतर हो यह बड़ा सवाल बन गया है जिसे लेकर सरपंच ने कलेक्टर सूरजपुर को शिकायत करके इस समस्या से अवगत कराया है।
आपको बता दें कि रामानुजनगर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत परशुरामपुर के सरपंच प्रतिनिधि लालकेश्वर सिंह सरूता व अन्य लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दूसरे स्थानों पर अटैच किए गए चिकित्सकों व कर्मचारियों को वापस मूल पदस्थापना पर पदस्थ करने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत परशुरामपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. नेहा गुप्ता, आशीष मरकाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजनगर तथा रोहित राजवाडे़ व अमित कुशवाहा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गणेशपुर में अटैच कर दिया गा है। इस कारण स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले आस-पास के मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। इस मामले को लेकर पूर्व में भी बीएमओ को मौखिक रूप से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई पहल नहीं हो रही है। अभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एएनएम व सफाई कर्मी के भरोसे चल रहा है। उन्होंने कहा है कि 15 दिवस के अन्दर उक्त चिकित्सकों व कर्मचारियों को मूल पदस्थापना स्थल पर वापस नहीं भेजा जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में रामप्रसाद राजवाड़े ,कुर्बान खान, सूरज सिंह, व नितिश कुमार केवट, शामिल रहे

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago